गरियाबंद पुलिस की सख्त कार्रवाई, 30 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

0
5jan 6

गरियाबंद जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त अभियान चला रही है। इसी क्रम में गरियाबंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब, नशा सेवन और मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए गए हैं। इसके तहत मुखबिर तंत्र और पेट्रोलिंग को सक्रिय किया गया है।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम बरूला, जिला गरियाबंद निवासी गुलाब नेताम, पिता अमर सिंह नेताम (उम्र 31 वर्ष) को पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से 20-20 लीटर की नीली व हरी बाल्टियों में भरी कुल 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। जब्त की गई अवैध महुआ शराब को विधिवत कब्जे में लिया गया है।

गरियाबंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब और नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


👤 गिरफ्तार आरोपी

1️⃣ गुलाब नेताम
पिता – अमर सिंह नेताम
उम्र – 31 वर्ष
निवासी – ग्राम बरूला, जिला गरियाबंद, छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों