महिला सशक्तिकरण की ओर बड़ा कदम: कांकेर में सिल्वर जुबली वर्ष के तहत महिला जागरूकता एवं सुरक्षा अभियान

0
5 jan 18

सिल्वर जुबली वर्ष 2025-26 के अंतर्गत महिला जागरूकता एवं सुरक्षा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से जनवरी 2026 को ग्राम पंचायत लरगांव, मरकटोला (जिला उत्तर बस्तर कांकेर) में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बालिकाओं एवं महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल अशोक राखेचा (BPS) के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीमल (BPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू के निर्देशन तथा सिल्वर जुबली नोडल अधिकारी श्रीमती प्रतिभा लहरे के पर्यवेक्षण में किया गया।

महिला रक्षा टीम द्वारा NSS शिविर ग्राम पंचायत लरगांव, मरकटोला का भ्रमण कर बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपाय, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव एवं पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। टीम ने वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से लड़कियों को सतर्क और जागरूक रहने की समझाइश दी।

इस अवसर पर महिला सेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय उत्तर बस्तर कांकेर की सौनी शारदा यादव द्वारा महिलाओं को विभिन्न अपराधों से संबंधित मुआवजा योजना, काउंसलिंग सेंटर एवं सहायता सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मैनिफेस्टो ऐप का उपयोग भी बताया गया, साथ ही 07 महिलाओं के मोबाइल फोन में ऐप डाउनलोड कर उन्हें आत्मरक्षा एवं आपात स्थिति में सहायता लेने के तरीकों से अवगत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों