मड़ई मेला में दुर्ग पुलिस की सख्ती, असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई
दुर्ग जिले के थाना नंदिनी क्षेत्र अंतर्गत आयोजित मड़ई मेला में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा विशेष सघन अभियान चलाया गया। मेला परिसर, बाजार और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई।

अभियान के दौरान पुलिस ने पाया कि कुछ असामाजिक युवक हाथों में लोहे के कड़े (कड़े) लेकर घूम रहे थे, जिससे आम लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल बन रहा था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ऐसे सभी तत्वों को चिन्हित किया और मौके पर ही कड़े उतरवाकर जब्त कर लिए।
इस कार्रवाई के दौरान थाना नंदिनी पुलिस द्वारा करीब 150 लोहे के कड़े जब्त किए गए। संबंधित युवकों को मौके पर ही सख्त समझाइश दी गई और भविष्य में इस तरह की गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
दुर्ग पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से मड़ई मेला, बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन कायम हुआ है और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मड़ई मेला, बाजार और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में डर का माहौल बनाने, हथियारनुमा वस्तुएं पहनने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ बिना किसी पूर्व सूचना सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
👉 जनसुरक्षा सर्वोपरि
👉 कानून तोड़ने वालों को कोई ढील नहीं
