मंदिर की दान पेटी से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सूरजपुर पुलिस ने किया खुलासा

0
23 jan 8

सूरजपुर जिले में मंदिर की दान पेटी से चोरी के मामले में थाना सूरजपुर पुलिस को सफलता मिली है। स्थानीय गायत्री मंदिर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में केतका रोड निवासी व्यक्ति ने बताया कि सुबह मंदिर के पुजारी द्वारा सूचना दी गई थी कि रात के समय मंदिर के पीछे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया और दान पेटी का ताला तोड़कर करीब 5 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। शिकायत के आधार पर थाना सूरजपुर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर जेलपारा सूरजपुर निवासी रोहित अगरिया को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने पैसों की जरूरत के चलते मंदिर और दान पेटी का ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपी की निशानदेही पर चोरी की रकम में से 400 रुपये नगद बरामद किए गए, जबकि शेष रकम आरोपी द्वारा खर्च किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में प्रस्तुत किया।

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक राजेन्द्र साहू, एसआई अश्वनी पाण्डेय, प्रधान आरक्षक शिवकुमार, आरक्षक संतूराम यादव एवं आरक्षक सोनू सिंह साडिल्य की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों