राजनगर थाना, छतरपुर में हिरासत में युवक की मौत से हड़कंप! जांच शुरू

0
WhatsApp Image 2026-01-24 at 5.57.03 PM

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत के दौरान 23 वर्षीय युवक की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। युवक को छेड़खानी की शिकायत के आधार पर डायल-112 के माध्यम से राजनगर थाने लाया गया था। शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।

पुलिस के अनुसार युवक से पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ने की सूचना सामने आई। पुलिस उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग थाने के बाहर एकत्रित हो गए। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और हिरासत के दौरान क्या हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने लाने की बात कही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभागीय जांच भी प्रारंभ कर दी गई है।

इस घटना के बाद पुलिस हिरासत की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ होगी और यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों