टमटम में बैठी महिला का पर्स काटकर उड़ाए हीरे! 3 लाख की चोरी का पर्दाफाश, शातिर महिला गिरफ्तार

0
m23.8.1

ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र में टमटम में हुई हीरे की अंगूठियों की चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 3 लाख रुपये की कीमत की दोनों हीरे जड़ी अंगूठियां भी बरामद कर ली हैं।

घटना उस समय की है जब पीड़िता अपनी बहन और जेठानी के साथ सराफा बाजार जा रही थी। रास्ते में टमटम में एक अज्ञात महिला उनके पास बैठ गई और बातचीत में उलझाकर मौका पाकर पर्स से छोटा बैग चुरा लिया, जिसमें हीरे की अंगूठियां रखी थीं। घटना का पता तब चला जब पर्स की चैन खुली मिली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्ध महिला की पहचान की गई और उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना नाम करीना मोगिया बताया और चोरी की वारदात को स्वीकार किया। पुलिस ने उसके पास से एक अंगूठी उसके हाथ से और दूसरी बैग से बरामद की। आरोपी घटना के बाद अपने पति के साथ फरार हो गई थी और बाद में अंगूठियां बेचने की फिराक में थी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है और आम लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों