कांकेर पुलिस का जलवा! बस्तर हेरिटेज मैराथन में आरक्षक भावेश सलाम ने 21KM दौड़ में मारी बाजी

0
m23.12.1

जगदलपुर में आयोजित बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 में कांकेर पुलिस के आरक्षक ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हजारों प्रतिभागियों के बीच आरक्षक भावेश कुमार सलाम ने 21 किलोमीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

इस मैराथन में देश-विदेश सहित बस्तर संभाग के कुल 9 हजार से अधिक एथलीट्स ने भाग लिया था। इतनी बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के बीच प्रतिस्पर्धा बेहद कड़ी रही, लेकिन भावेश सलाम ने अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर सभी को पीछे छोड़ दिया।

भावेश सलाम ने 21 किलोमीटर की दौड़ को मात्र 1 घंटे 8 मिनट में पूरा कर प्रथम स्थान हासिल किया। यह दौड़ लालबाग से चित्रकोट पोटानार तक आयोजित की गई थी, जो अपनी कठिनाई और चुनौतीपूर्ण मार्ग के लिए जानी जाती है।

उनकी इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ शासन के वन मंत्री केदार कश्यप द्वारा उन्हें 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। इस जीत से न केवल कांकेर पुलिस बल्कि पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

पुलिस अधीक्षक ने भी उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनके समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम है। उनकी इस उपलब्धि से युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलेगी और वे भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों