“मोर मितान” अभियान के तहत जनसंवाद — गांव-गांव पहुंच रही पुलिस
“मोर मितान” अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुष्टीकुर, पीढापाल एवं बारदेवरी में चलित थाना एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी प्रतिक बनसोडे दादासाहेब ने किया, जिसमें गांव के वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।

इस दौरान पुलिस ने साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन, चिटफंड ठगी से सतर्कता, किरायेदार सत्यापन जैसे विषयों पर विस्तार से समझाइश दी। साथ ही नशा उन्मूलन, बाल विवाह, मानव तस्करी और संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना देने के संबंध में भी जागरूक किया गया।
पुलिस ने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर भी जोर देते हुए गांव स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर पुलिस-जनता समन्वय मजबूत करने की सलाह दी।

पुलिस का मानना है कि अपराध नियंत्रण में जनसंवाद एक प्रभावी माध्यम है और ऐसे कार्यक्रमों से आमजन में जागरूकता के साथ-साथ सुरक्षा का भरोसा भी बढ़ता है।
