केशकाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 115 किलो गांजा के साथ राजस्थान के 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
कोंडागांव। अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान के दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमल (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चंद्रा एवं एसडीओपी केशकाल श्री अरुण कुमार नेताम के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
🚗 मुखबिर सूचना पर घेराबंदी
20 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि ओडिशा से रायपुर की ओर जा रही एक महिंद्रा XUV-500 कार (RJ 14 UF 2337) में गांजा तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही थाना केशकाल के सामने एमसीपी लगाकर वाहनों की जांच शुरू की गई।
संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार नहीं रुकी। पुलिस ने पेट्रोलिंग वाहन और बैरिकेडिंग लगाकर वाहन को घेरकर रोक लिया।
👤 गिरफ्तार आरोपी
- सूरज सिंह राठौड़, जिला भीलवाड़ा (राजस्थान)
- पंकज पुरी गोस्वामी, जिला भीलवाड़ा (राजस्थान)
📦 कार की तलाशी में बड़ा खुलासा
वाहन की डिक्की से भूरे रंग के सेलो टेप में पैक 53 पैकेट गांजा बरामद हुए।
👉 कुल गांजा वजन: 115.214 किलोग्राम
👉 गांजा कीमत: ₹11,52,140
👉 जब्त वाहन कीमत: ₹18,00,000
👉 कुल जब्ती मूल्य: ₹29,52,140
⚖️ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
पुलिस द्वारा अवैध गांजा एवं शराब तस्करी, असामाजिक गतिविधियों और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।
