38 लाख की चिटफंड ठगी का खुलासा, PACL कंपनी के फरार 2 डायरेक्टर यूपी से गिरफ्तार

0
a25.3.1

बलौदाबाजार। चिटफंड कंपनी पल्स इंडिया कंपनी लिमिटेड (PACL) द्वारा निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में पलारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे कंपनी के दो डायरेक्टरों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीएसीएल चिटफंड कंपनी के खिलाफ 128 निवेशकों से कुल ₹38,18,310 रुपये की धोखाधड़ी का मामला थाना पलारी में पंजीबद्ध था। आरोपियों ने निवेश पर अधिक लाभ का लालच देकर लोगों से रकम जमा कराई और बाद में पैसा वापस नहीं किया।

मामले की जांच के दौरान फरार आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर थाना पलारी पुलिस टीम ने न्यायालयीन प्रक्रिया पूरी करते हुए जिला जालौन (उत्तर प्रदेश) से दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

👤 गिरफ्तार आरोपी

  1. गुरनाम सिंह (59 वर्ष) — निवासी जसरान, थाना चम्कौर साहिब, जिला रोपड़ (पंजाब)
  2. गुरुजंत सिंह (80 वर्ष) — निवासी एकलव्य अपार्टमेंट, सेक्टर मोहाली (पंजाब)

पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। निवेशकों से की गई ठगी के पूरे नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों की भी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों