कोंडागांव: छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोचा, जेल भेजा गया

0
a28.2.1

कोंडागांव जिले में छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

पीड़िता द्वारा थाना कोंडागांव में शिकायत दर्ज कराई गई कि वह ग्राम बेंदरी के वार्षिक मेले में शामिल होने गई थी। देर रात आरोपी ने स्कूटी से घर छोड़ने का बहाना बनाकर रास्ते में वाहन रोक लिया और गलत नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमल के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई की गई। जांच के दौरान आरोपी डोनाल्ड बघेल (21 वर्ष), निवासी बड़े बेंदरी को गिरफ्तार किया गया।

घटना में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक CG 27 N 2609 को भी पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ के बाद अपराध के पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों