भीषण गर्मी में सूरजपुर पुलिस बनी ‘जलदूत’, टैंकर से घर-घर पहुंचाया स्वच्छ पानी

0
m1.2.2

सूरजपुर। भीषण गर्मी के बीच नगरवासियों को बड़ी राहत देते हुए सूरजपुर पुलिस ने मानवीय पहल का उदाहरण पेश किया है। तकनीकी कारणों से नगर की जल आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा था।

स्थिति की जानकारी मिलते ही डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर पुलिस विभाग ने तुरंत राहत व्यवस्था शुरू की। रक्षित निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि पुलिस टैंकर वाहन के माध्यम से जरूरतमंद नागरिकों तक स्वच्छ पानी पहुंचाया जाए।

निर्देशों के पालन में पुलिस लाइन से पानी भरकर टैंकर वाहन को नगर के विभिन्न वार्डों एवं मोहल्लों में भेजा गया, जहां पुलिसकर्मियों ने घर-घर पहुंचकर नागरिकों को पानी उपलब्ध कराया।

इस पहल से गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली और आम जनता ने पुलिस की इस संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की। पुलिस की यह पहल सेवा, संवेदनशीलता और जनसहयोग का सकारात्मक उदाहरण बनकर सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों