रायगढ़ में पुलिस-यूथ यूनिटी स्पोर्ट्स के तहत ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, 170 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

0
m7.1.1

रायगढ़ जिले में सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने की दिशा में रायगढ़ पुलिस द्वारा “पुलिस-यूथ यूनिटी स्पोर्ट्स” कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया।

इस प्रतियोगिता में जिलेभर से आए लगभग 170 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, अनुशासन की भावना विकसित करना तथा पुलिस और समाज के बीच सकारात्मक संबंध स्थापित करना रहा।

रायगढ़ पुलिस की इस पहल के माध्यम से युवाओं को नशे एवं अपराध से दूर रखते हुए खेल और फिटनेस की ओर प्रेरित किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के खेल आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का विकास करते हैं तथा सामुदायिक पुलिसिंग को नई मजबूती प्रदान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों