इंदौर डायल-112 टीम बनी फरिश्ता: बेहोश घायल बुजुर्ग की बचाई जान, समय पर अस्पताल पहुंचाकर किया मानवीय कार्य

0
701987089_1294464166198349_4327527098554432717_n

इंदौर जिले के थाना विजय नगर क्षेत्र में डायल-112 पुलिस टीम ने तत्परता, संवेदनशीलता और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। डायल-112 जवानों ने बेहोशी की हालत में मिले एक घायल बुजुर्ग को तत्काल सहायता प्रदान करते हुए समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनका उपचार सुनिश्चित कराया।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल अवस्था में अचेत पड़े होने की सूचना मिलते ही डायल-112 टीम मौके पर पहुंची। पुलिस जवानों ने बिना देर किए प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराते हुए एम्बुलेंस के माध्यम से बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय रहते उनका इलाज शुरू हो सका।

पुलिस टीम ने केवल उपचार तक ही सीमित न रहते हुए बुजुर्ग के परिजनों से संपर्क स्थापित कर उन्हें पूरी स्थिति की जानकारी दी तथा आवश्यक सहयोग भी सुनिश्चित किया।

इंदौर पुलिस की इस संवेदनशील कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया कि डायल-112 सेवा केवल आपातकालीन प्रतिक्रिया ही नहीं, बल्कि मानवता और जनसेवा की मिसाल भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों