₹6.96 लाख की प्रतिबंधित ONEREX कफ सिरप जब्त, नशे के कारोबार पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार

0

मध्यप्रदेश पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीधी जिले में भारी मात्रा में प्रतिबंधित ONEREX कफ सिरप जब्त किया है। थाना जमोड़ी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिया के नीचे छिपाकर रखी गई 3480 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की।

पुलिस जांच में जब्त ONEREX कफ सिरप में कोडीन फॉस्फेट मिश्रित पाया गया, जिसका उपयोग नशे के रूप में किए जाने की आशंका जताई जा रही है। जब्त कफ सिरप की अनुमानित कीमत लगभग ₹6.96 लाख बताई गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अवैध मादक पदार्थों और नशीली दवाओं के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले तस्करों और नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

विशेषज्ञों के मुताबिक कोडीन युक्त कफ सिरप का गलत इस्तेमाल युवाओं में तेजी से बढ़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ते हैं। ऐसे में पुलिस की यह कार्रवाई नशे के कारोबार पर बड़ी चोट मानी जा रही है।

मध्यप्रदेश पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों या प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों