विशेष चेकिंग अभियान: बसों में सुरक्षा इंतजामों की जांच, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त

0

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर प्रदेशभर के सभी जिलों में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस द्वारा बसों में यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की गहन जांच की गई।

चेकिंग के दौरान बसों में अग्निशमन यंत्र, इमरजेंसी एग्जिट, सुरक्षा उपकरणों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। साथ ही बस स्टाफ को अग्निशमन यंत्र का उपयोग करने और आपातकालीन परिस्थितियों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रशिक्षण भी दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बस संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए, ताकि किसी भी दुर्घटना या आपात स्थिति में जनहानि को रोका जा सके। जांच के दौरान जिन बसों में लापरवाही या सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाया गया, उनके खिलाफ कार्रवाई भी की गई।

हाल के वर्षों में बस हादसों और आगजनी जैसी घटनाओं ने सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा व्यवस्थाओं की अहमियत को और बढ़ा दिया है। ऐसे में पुलिस का यह अभियान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों