कांकेर पुलिस ने समर कैंप में बच्चों को सिखाए सुरक्षा और यातायात के महत्वपूर्ण नियम

0

कांकेर पुलिस द्वारा आयोजित जागरूकता अभियान के तहत “नन्हे सितारे फंड एंड लर्न समर कैंप” में बच्चों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और व्यक्तिगत सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम में महिला रक्षा टीम एवं यातायात शाखा ने लगभग 80 बच्चों को जागरूक करते हुए सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।

पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशन में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, हेलमेट के महत्व को समझने और सड़क दुर्घटनाओं से बचने के उपाय बताए गए। यातायात पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को समझाया कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसों का कारण बन सकती है।

गुड टच-बैड टच की दी गई जानकारी

महिला रक्षा टीम द्वारा बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। बच्चों को बताया गया कि किसी भी संदिग्ध स्थिति, डर या असहज महसूस होने पर तुरंत अपने अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को जानकारी देना बेहद जरूरी है।

बाल अपराध और मानव तस्करी से सतर्क रहने की सलाह

कार्यक्रम में बच्चों को बाल श्रम, मानव तस्करी और बाल अपराध जैसे गंभीर विषयों के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को अनजान लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

कांकेर पुलिस की यह पहल बच्चों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों