बलौदाबाजार में पीएम राहत योजना पर संयुक्त कार्यशाला, सड़क हादसे में घायलों को मिलेगा ₹1.50 लाख तक कैशलेस इलाज

0

बलौदाबाजार। पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बलौदाबाजार में पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त अनुविभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) के निर्देश पर आयोजित कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को गोल्डन आवर के दौरान तत्काल उपचार उपलब्ध कराकर उनकी जान बचाना रहा।

हादसे के पीड़ितों को मिलेगा ₹1.50 लाख तक कैशलेस इलाज

योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल पीड़ितों को जिले के सभी शासकीय एवं निजी अस्पतालों में ₹1.50 लाख तक का निःशुल्क कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। कार्यशाला में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने योजना को जमीनी स्तर पर प्रभावी तरीके से लागू करने को लेकर आवश्यक प्रक्रिया पर चर्चा की।

iRAD/e-DAR पोर्टल पर त्वरित कार्रवाई पर जोर

कार्यशाला में सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित मामलों की iRAD/e-DAR पोर्टल पर तत्काल प्रविष्टि और अस्पतालों से प्राप्त रिक्वेस्ट के डिजिटल अप्रूवल की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के निर्देशों पर विशेष जोर दिया गया।

पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के साझा प्रयास का उद्देश्य दुर्घटना के बाद उपचार में होने वाली देरी को कम करना और जरूरतमंद घायलों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *