बिटकुली में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, डायल-112 की तत्परता से गंभीर घायलों की बची जान

0

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के ग्राम बिटकुली (करही बाजार) में दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली डायल-112 की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को समय रहते जिला अस्पताल बलौदाबाजार पहुंचाकर उनकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

घटना रात्रि करीब 8 बजे की है। हादसे की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली डायल-112 (बाज-2) की टीम बिना समय गंवाए मौके पर पहुंची। टीम ने घायल युवकों को प्राथमिक सहायता देते हुए ‘गोल्डन आवर’ का महत्व समझते हुए तत्काल एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

इस मानवीय और त्वरित कार्रवाई में आरक्षक बिजेंद्र साहू एवं पायलट विनोद सेन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों ने गंभीर रूप से घायल लोगों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाकर संवेदनशील पुलिसिंग का परिचय दिया।

बलौदाबाजार पुलिस ने आम नागरिकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, वाहन सावधानीपूर्वक चलाने और किसी भी दुर्घटना की स्थिति में तुरंत डायल-112 पर सूचना देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों