बकरी को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा, कसडोल डायल 112 ने त्वरित रेस्क्यू कर एक ही परिवार के तीन घायलों की बचाई जान

0
749652095_1043341401508195_7163453236281230406_n

बलौदाबाजार। सड़क दुर्घटना में त्वरित सहायता पहुंचाने के अपने दायित्व का परिचय देते हुए कसडोल डायल 112 की टीम ने ग्राम सुगदा पुलिया के पास हुए हादसे में घायल एक ही परिवार के तीन लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया।

जानकारी के अनुसार, पलारी क्षेत्र के ग्राम जंगलोर का एक परिवार मोटरसाइकिल से परिचित के घर अर्जुनी जा रहा था। इसी दौरान ग्राम सुगदा पुलिया के पास अचानक सड़क पर एक बकरी आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक बाइक से नियंत्रण खो बैठा और मोटरसाइकिल पुलिया से टकरा गई।

हादसे की सूचना सुबह करीब 11 बजे मिलते ही कसडोल डायल 112 की टीम बिना समय गंवाए मौके पर पहुंची। दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हुए, जिनमें पिता को गंभीर चोटें आईं।

डायल 112 में तैनात आरक्षक आशुतोष बंजारे और चालक नेतराम पटेल ने तत्काल घायलों को सुरक्षित रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कसडोल पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू कराया गया। साथ ही पुलिस टीम ने स्थानीय सरपंच के माध्यम से घायलों के परिजनों को भी घटना की सूचना दी।

कसडोल डायल 112 की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई से घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय सतर्क रहें और विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क पर अचानक आने वाले पशुओं से सावधानी बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों