जीआरपी की संवेदनशील पहल: एक माह की परित्यक्त बच्ची को 11 दिन में परिवार से मिलाया, 48 घंटे में अपहृत 8 माह की मासूम भी सकुशल बरामद

0

रेलवे यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति अपनी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए जीआरपी (Government Railway Police) ने दो उल्लेखनीय मामलों में त्वरित कार्रवाई कर मानवता की मिसाल पेश की है। पुलिस की सतर्कता और प्रभावी प्रयासों से एक माह की परित्यक्त बच्ची को 11 दिनों के भीतर उसके परिजनों से मिलाया गया, जबकि 8 माह की अपहृत बच्ची को मात्र 48 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर लिया गया।

पहले मामले में रेलवे परिसर में मिली लगभग एक माह की परित्यक्त बच्ची की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए जीआरपी ने लगातार खोजबीन, समन्वय और आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर 11 दिनों के भीतर उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

वहीं दूसरे मामले में 8 माह की अपहृत बच्ची की तलाश के लिए जीआरपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी और मैदानी स्तर पर लगातार प्रयास किए। पुलिस टीम ने महज 48 घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

इन दोनों मामलों ने एक बार फिर साबित किया है कि जीआरपी केवल रेलवे परिसरों की सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यात्रियों, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए भी पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों