50 से अधिक बार रक्तदान करने वाले गरियाबंद पुलिस के आरक्षक अखिलेश वैष्णव को मिला ‘छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान 2026’

0

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस में पदस्थ आरक्षक अखिलेश वैष्णव को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों और मानव सेवा के लिए “छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान रायपुर के मेकाहारा में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रदान किया गया।

आरक्षक अखिलेश वैष्णव अब तक 50 से अधिक बार स्वैच्छिक रक्तदान कर चुके हैं। उनके इस निस्वार्थ योगदान से कई गंभीर मरीजों और जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सका, जिससे अनेक लोगों की जान बचाने में मदद मिली।

पुलिस विभाग में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के साथ-साथ अखिलेश वैष्णव सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी लगातार सक्रिय रहते हैं। अस्पतालों में आपात स्थिति के दौरान रक्त की आवश्यकता होने पर वे बिना किसी संकोच के रक्तदान के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उनकी सेवा भावना और मानवीय सोच की समाज में व्यापक सराहना हो रही है।

इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने आरक्षक अखिलेश वैष्णव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यों से खाकी का सम्मान बढ़ाया है और पुलिस विभाग के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

आरक्षक अखिलेश वैष्णव की यह उपलब्धि समाज सेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक मानी जा रही है, जो अन्य लोगों को भी जनसेवा के लिए प्रेरित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों