इंदौर पुलिस को मिले अत्याधुनिक तकनीकी संसाधन, अपराध जांच से निगरानी तक पुलिसिंग होगी और मजबूत
इंदौर। पुलिस आधुनिकीकरण की दिशा में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट को पुलिस मुख्यालय, भोपाल से अत्याधुनिक तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। इन उपकरणों की मदद से अपराध अनुसंधान, वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने, अपराधियों की पहचान और फील्ड पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की तैयारी है।

नवीन तकनीकी संसाधनों से पुलिस की निगरानी व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा। आधुनिक उपकरणों के बेहतर इस्तेमाल से जांच प्रक्रिया में तकनीक की भूमिका बढ़ने के साथ अपराधों के वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान में भी मदद मिलने की उम्मीद है।
पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह ने प्राप्त नवीन उपकरणों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से इनके उपयोग, कार्यप्रणाली और पुलिसिंग में इनके प्रभावी इस्तेमाल को लेकर जानकारी ली।
पुलिस आधुनिकीकरण के तहत उपलब्ध कराए गए ये संसाधन अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जांच की गुणवत्ता और पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
