बस्तर में गांजा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24.545 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
बस्तर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। थाना नगरनार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 24.545 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख 27 हजार 250 रुपये बताई गई है।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गांजा की खेप ओडिशा से रायपुर लेकर जा रहे थे। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क के संबंध में भी जांच की जा रही है।
