राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार की डिग्गी से 11 पेटी अवैध शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

0
792089661_1482964753867736_6186669768267669871_n

राजनांदगांव पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साइबर टीम एवं चिचोला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक स्विफ्ट कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।

पुलिस ने कार की डिग्गी की तलाशी ली, जहां से पांच थैलों में रखी कुल 11 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। जप्त शराब में 400 नग देशी शोले एवं 150 नग सीजी अंग्रेजी शराब शामिल है।

बरामद अवैध शराब की कीमत करीब ₹50,000 बताई गई है। वहीं शराब के परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹2.50 लाख है, को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है।

मामले में पुलिस ने रूपेश्वर साहू, उम्र 39 वर्ष, निवासी रामपुर खातूटोला, चौकी चिचोला, जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

राजनांदगांव पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों