बस्तर IG बद्री नारायण मीणा ने किया रक्षित केंद्र जगदलपुर का वार्षिक निरीक्षण, 200 जवानों की परेड से परखी पुलिसिंग की तैयारी

0
816087460_122169465608819445_2070611823046820472_n

जगदलपुर। पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज श्री बद्री नारायण मीणा ने रक्षित केंद्र जगदलपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान करीब 200 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने परेड में हिस्सा लिया। IG ने परेड का निरीक्षण कर पुलिस बल के टर्नआउट, अनुशासन और शारीरिक दक्षता की सराहना की तथा उच्च स्तर की तत्परता बनाए रखने के निर्देश दिए।

परेड में दिखा पुलिस बल का अनुशासन

रक्षित केंद्र पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने IG के समक्ष परेड प्रस्तुत की। परेड का निरीक्षण करते हुए श्री बद्री नारायण मीणा ने जवानों के टर्नआउट, अनुशासन और शारीरिक दक्षता का जायजा लिया।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था की चुनौतियों और आपात परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहने तथा अनुशासन का उच्च स्तर बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

शस्त्रागार और विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण

वार्षिक निरीक्षण के दौरान IG ने रक्षित केंद्र की शस्त्रागार (Armoury), परिवहन शाखा (MT Section), स्टोर सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान हथियारों और उपकरणों के रखरखाव, साफ-सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति देखी गई।

संबंधित अधिकारियों को शाखाओं में बेहतर रखरखाव और व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिसकर्मियों से संवाद, सुनी समस्याएं

निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

IG ने पुलिस कर्मचारियों के कल्याण और बेहतर कार्य वातावरण पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही।

मुस्तैदी और अनुशासन बनाए रखने पर जोर

IG बद्री नारायण मीणा ने पुलिस बल को अपने कर्तव्यों का पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आपात परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए बल की मुस्तैदी, तत्परता और अनुशासन को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक सुमितकुमार सहित विभिन्न अनुविभागों के अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों