राजनांदगांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई: महिला संबंधी संवेदनशील मामले में फरार आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

0
819136974_1499506405546904_1903351227807205763_n

राजनांदगांव। महिला संबंधी एक संवेदनशील प्रकरण में राजनांदगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को करीब 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। घुमका पुलिस और साइबर सेल राजनांदगांव की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को पकड़ा गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की रिपोर्ट पर 20 सितंबर 2026 को थाना घुमका में अपराध क्रमांक 117/2026 दर्ज किया गया था। प्रारंभ में प्रकरण में BNS की धारा 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामला महिला संबंधी और संवेदनशील होने के कारण इसकी सूचना तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में घुमका पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने साइबर सेल राजनांदगांव के सहयोग से आरोपी की लगातार पतासाजी की।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और 22 सितंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया। विवेचना के दौरान मामले में BNS की धारा 64(2)(i) और 64(2)(m) भी जोड़ी गई हैं।

गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के तहत न्यायिक रिमांड के लिए राजनांदगांव न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

इस कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सतत मार्गदर्शन में थाना घुमका पुलिस और साइबर सेल राजनांदगांव की आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों