कबीरधाम में गांजा तस्करी पर फिर बड़ी कार्रवाई, 10.98 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

0
826682501_2257601224811004_1325143017358891061_n

कबीरधाम। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कबीरधाम पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 किलो 98 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना सिटी कोतवाली और एएनटीएफ पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से की।

यादव होटल के पास पुलिस की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, टीम ने नया बस स्टैंड से छिरहा जाने वाले मार्ग पर यादव होटल के पास संदिग्ध गतिविधियों की जांच की। इसी दौरान एक आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से 10 किलो 98 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा पुलिस ने करीब 10 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन भी जब्त किया। कुल जब्त मशरूका करीब 5 लाख 10 हजार रुपये का है।

NDPS Act के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 419/2026 दर्ज किया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 20(B) NDPS Act के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा गांजा तस्करी से जुड़े अन्य संभावित लोगों और नेटवर्क के संबंध में भी जांच की जा रही है।

दो दिनों में 27.63 लाख का मशरूका जब्त

कबीरधाम पुलिस के अनुसार, पिछले दो दिनों में थाना चिल्फी और थाना सिटी कोतवाली की अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 27.63 लाख रुपये का अवैध गांजा एवं मशरूका जब्त किया गया है। इन कार्रवाइयों में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के परिवहन, बिक्री और तस्करी के खिलाफ लगातार निगरानी रखते हुए वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों