बीजापुर में नक्सलियों का आईईडी हमला, सीआरपीएफ के तीन जवान घायल

0
IMG_6451

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार सुबह एक बार फिर नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए आईईडी विस्फोट किया। यह घटना आवापल्ली से बसागुड़ा मार्ग पर हुई, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 229वीं बटालियन के तीन जवान घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बल के जवान क्षेत्र में नक्सल विरोधी तलाशी अभियान पर निकले थे। इसी दौरान पहले से बिछाए गए विस्फोटक उपकरण (IED) में तेज धमाका हुआ। विस्फोट की चपेट में आने से तीन जवान घायल हो गए। तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया और घायलों को हेलिकॉप्टर के जरिए रायपुर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

विस्फोट के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। अतिरिक्त बल मौके पर भेजे गए हैं और तलाशी अभियान तेज़ी से जारी है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह हमला सुरक्षा बलों की बढ़ती सक्रियता और ऑपरेशनों से बौखलाए नक्सलियों द्वारा किया गया है।

बीजापुर और आसपास के इलाकों में नक्सली गतिविधियों को खत्म करने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों