Free Fire गेम में दोस्ती के बाद नाबालिग को भगाकर ले गई युवती, Jagdalpur से हुई गिरफ्तारी

0
WhatsApp Image 2025-07-11 at 5.24.42 PM

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक अलग तरह का मामला सामने आया है, जिसमें एक युवती ने ऑनलाइन गेमिंग ऐप ‘Free Fire’ के जरिए एक नाबालिग लड़के से नजदीकियां बढ़ाई और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई। घटना के बाद परिजनों ने बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवती को जगदलपुर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों की पहचान छह महीने पहले ‘Free Fire’ गेम खेलते समय हुई थी। धीरे-धीरे गेम के बहाने बातचीत बढ़ती गई और फिर दोनों सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में बने रहे। युवती ने नाबालिग के मन में ऐसा भरोसा और प्रभाव बनाया कि वह घर छोड़कर उसके साथ चला गया।

परिजन जब नाबालिग को घर पर नहीं पाए, तो उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन की मदद से युवती को जगदलपुर से गिरफ्तार किया और लड़के को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंपा। फिलहाल युवती को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है, जिसमें यह भी देखा जा रहा है कि क्या यह किसी बड़े साइबर प्रलोभन या मानसिक दबाव का हिस्सा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों