बलौदाबाजार पुलिस ने निभाया फर्ज, बेसहारा बुजुर्ग महिला का किया सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार

0
img_0576-1.jpg

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में पुलिस ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश की। जूगाबाई धृतलहरे, जो एक बेसहारा और लाचार वृद्धा थीं, की मौत जिला अस्पताल, बलौदाबाजार में इलाज के दौरान हो गई।

जूगाबाई लंबे समय से सामाजिक व पारिवारिक सहयोग के अभाव में जीवन बिता रही थीं। उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बलौदाबाजार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। परिजनों के न होने से उनका शव अस्पताल में ही पड़ा रहा।

इसकी सूचना मिलने पर उप निरीक्षक नेतराम साहू और आरक्षक कामदेव गायकवाड़ जिला अस्पताल पहुंचे और मानवीय जिम्मेदारी निभाते हुए शव को अपने संरक्षण में लिया। दोनों पुलिसकर्मियों ने अपने प्रयास से अंतिम संस्कार की व्यवस्था की और ग्रामीणों की मदद से सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया।

बलौदाबाजार पुलिस की इस मानवीय पहल की स्थानीय नागरिकों और अस्पताल प्रबंधन ने सराहना की। लोगों का कहना है कि यह कार्य पुलिस विभाग की संवेदनशीलता और समाज सेवा की भावना को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों