छत्तीसगढ़ में पशु तस्करी गिरोह का भंडाफोड़: मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार, 11 मवेशी और वाहन जब्त

0
WhatsApp Image 2025-08-01 at 6.52.14 PM

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ज़िले में अंतरराज्यीय पशु तस्करी रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस नेटवर्क के मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 11 मवेशी और एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।

इस कार्रवाई को मरवाही थाना क्षेत्र की पुलिस ने अंजाम दिया। 30 जुलाई को ग्राम बरटोला रटगा में दबिश के दौरान पुलिस ने दौलत राठौर और मन राखन सिंह मरावी को हिरासत में लिया। दोनों आरोपी कोटमीकला चौकी के अंतर्गत ग्राम कंचनडीह के निवासी हैं। इनके पास से जब्त वाहन में मवेशियों को अवैध रूप से ले जाया जा रहा था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि दौलत राठौर पूर्व में भी पशु तस्करी के मामलों में पेंड्रा और अनूपपुर थानों में आरोपी रह चुका है।

तथ्य सामने आने के बाद, पुलिस ने शुक्रवार को इस गिरोह के मुख्य सरगना लखन साहू को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय अन्य तस्करों और उनकी गतिविधियों की जानकारी दी है। यह नेटवर्क खास तौर पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और अनूपपुर क्षेत्रों में सक्रीय बताया जा रहा है।

पुलिस अब लखन साहू द्वारा बताई गई जानकारियों के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। साथ ही, पूरे रैकेट की गहराई से जांच की जा रही है ताकि इस तरह की तस्करी को जड़ से खत्म किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों