“रायपुर ट्रैफिक पुलिस की कड़ी कार्रवाई: 8 वाहन जब्त, नशे में ड्राइविंग के लिए लाइसेंस निलंबित”

0
WhatsApp Image 2025-08-05 at 7.12.06 PM

रायपुर – राजधानी रायपुर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा शनिवार और रविवार की रात 8 बजे से विशेष “ड्रिंक एंड ड्राइव” अभियान चलाया गया, जिसमें नशे की हालत में वाहन चला रहे चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई।

एडिशनल एसपी डॉ. उमेश सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में चेकिंग पॉइंट लगाकर कार्यवाही की। इस दौरान 8 वाहन जब्त किए गए और चालकों का लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

पुलिस का कहना है कि शराब पीकर वाहन चलाना सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। इससे न केवल चालक की जान खतरे में पड़ती है, बल्कि दूसरों की जान भी जोखिम में होती है।

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के अंतर्गत 2025 में अब तक 933 मामलों में नशे में ड्राइविंग करने वाले चालकों पर कार्रवाई हो चुकी है। इन मामलों में चालकों को कोर्ट भेजा गया है, जहां उन्हें ₹10,000 से ₹15,000 तक का जुर्माना भरना पड़ा है।

इसके साथ ही, ट्रैफिक पुलिस द्वारा संबंधित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस भी निलंबित किए जा रहे हैं।

वाहन और चालकों की सूची जिन पर की गई कार्रवाई:

  1. CG 10 AQ 9171जतीन लाल, बिलासपुर
  2. CG 04 LL 6797उत्कर्ष कुमार, सुंदर नगर, रायपुर
  3. CG 04 NA 1795देवराज, लभांडी, रायपुर
  4. CG 07 BY 6299आशुतोष, अमलेश्वर, दुर्ग
  5. CG 04 HZ 5871नवनीत, न्यू शांतिनगर, रायपुर
  6. CG 12 AK 1111शशि तिवारी, रायपुर
  7. CG 04 BR 7848लक्ष्मीकांत साहू, रिसाली, भिलाई
  8. CG 06 GB 4636केशव गोविंदानी, महासमुंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों