दुर्ग: शिवनाथ नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, SDRF ने एक घंटे में बरामद किया शव

0
b786a2ef-8cbc-408a-be84-b5e97dd68620.jpg

दुर्ग जिले के ग्राम सिरसा थाना क्षेत्र, पुलगांव चौकी अंतर्गत जेवरा सिरसा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। शिवनाथ नदी में नहाने उतरे एक 22 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान साहिल देशमुख (पिता – सतीश देशमुख), निवासी ग्राम समोदा, थाना पुलगांव, के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, साहिल अपने दोस्तों के साथ नदी किनारे घूमने गया था और नहाने के लिए पानी में उतरा। इस दौरान वह तेज बहाव में बहकर गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दी गई।

सूचना मिलते ही जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर SDRF दुर्ग की टीम मौके पर पहुंची। टीम के जवान इंद्रपाल यादव ने डीप डाइविंग तकनीक का उपयोग करते हुए करीब एक घंटे की खोजबीन के बाद साहिल का शव नदी से बाहर निकाला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा और पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई पूरी कर परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवक को तैरना नहीं आता था और बरसात के कारण नदी का बहाव व गहराई दोनों अधिक थी।

जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह ने टीम की तत्परता की सराहना करते हुए लोगों से बरसात में नदियों, तालाबों और गहरे जलाशयों में नहाने से बचने की अपील की है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों