CG Fraud 2025: त्योहारों में ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय | छत्तीसगढ़ पुलिस
रायपुर, 12 अगस्त 2025 — छत्तीसगढ़ में त्योहारों के नज़दीक आते ही साइबर ठगों की गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। राज्य पुलिस ने नागरिकों को सतर्क करते हुए कहा है कि इस समय ऑनलाइन शॉपिंग, होटल या फ्लाइट बुकिंग के नाम पर फर्जी ऑफर देकर लोगों से ठगी करने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, ठग भारी छूट, नो-ईएमआई ऑफर या सस्ते दाम का लालच देकर फर्जी लिंक भेजते हैं। इन लिंक पर क्लिक करते ही बैंक खाते की जानकारी चोरी हो सकती है और खाते से पैसे साफ हो सकते हैं।
पुलिस की चेतावनी
- किसी भी अनजान वेबसाइट या लिंक पर क्लिक न करें।
- फोन पर बैंक से जुड़ी कोई भी गोपनीय जानकारी साझा न करें।
- ऑफर या डिस्काउंट का दावा करने वाले लिंक की सत्यता जरूर जांचें।
जागरूकता ही बचाव
साइबर सेल लगातार सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से लोगों को जागरूक कर रही है। पुलिस का कहना है कि त्योहारों में खरीदारी करते समय सावधानी बरतना जरूरी है, क्योंकि ठग तकनीकी तरीकों से लोगों को निशाना बनाने की कोशिश करते हैं।
