“भारतीय सेना ने नांदेड़ में शुरू किया बाढ़ राहत अभियान”

0
nanded flood 1

Photo courtesy X@IaSouthern

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में लगातार भारी बारिश के बाद हालात बिगड़ने लगे हैं। इसी को देखते हुए भारतीय सेना ने राहत और बचाव अभियान शुरू किया है। साउदर्न कमांड की सुदर्शन चक्र कोर की टीमों को प्रभावित इलाकों में भेजा गया है।

रविवार देर रात से लेंडी नदी और डैम का जलस्तर बढ़ने के कारण कई गांवों में पानी घुस गया। प्रशासन की मांग पर सेना की टुकड़ियाँ तुरंत राहत कार्य में जुट गईं। सेना के जवान ग्रामीण इलाकों में जाकर फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचा रहे हैं। मेडिकल सहायता और भोजन वितरण की व्यवस्था भी की जा रही है।

सेना का कहना है कि अब तक सैकड़ों लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। प्रभावित गांवों में मुखेड तालुका, रावन, भिंगोली और आसपास के कई छोटे कस्बे शामिल हैं। जिला प्रशासन, SDRF और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर ऑपरेशन लगातार जारी है।

लापता लोगों की तलाश भी की जा रही है। फिलहाल हालात पर नज़र रखी जा रही है और ज़रूरत के मुताबिक अतिरिक्त टीमें भी भेजी जाएँगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों