छत्तीसगढ़ के IPS अधिकारी ने पुलिस की वर्दी से पर्दे पर तक किया सफर

0
sms

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी शशि मोहन सिंह ने अपनी वर्दी के साथ-साथ फिल्मी दुनिया में भी खास पहचान बनाई है। पुलिस सेवा में रहते हुए भी उन्होंने बॉलीवुड और छत्तीसगढ़ी फिल्मों में अभिनय किया, जहाँ उनकी भूमिकाएँ ज़्यादातर पुलिस अधिकारी के किरदार में रही हैं।

शशि मोहन सिंह ने कई क्षेत्रीय फिल्मों में काम किया और उनकी फिल्में जैसे वर्दी वाला गुंडा, माया दे दे मयारी और एलान-ए-जंग दर्शकों के बीच चर्चा में रहीं। अभिनय के माध्यम से उन्होंने पुलिस की छवि को जनता के करीब लाने का प्रयास किया।

सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित न रहकर, उन्होंने शॉर्ट फिल्में और सोशल अवेयरनेस वीडियो भी बनाए जिन्हें यूट्यूब और सोशल मीडिया पर खूब सराहना मिली। इन वीडियोज़ के जरिए उन्होंने साइबर अपराध, नशा मुक्ति, जादू-टोना और धोखाधड़ी जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया।

उनका कहना है कि—
“फिल्में समाज पर गहरा असर डालती हैं। अगर इन्हें सही दिशा में इस्तेमाल किया जाए तो यह अपराध रोकथाम और सामाजिक सुधार के लिए मजबूत माध्यम बन सकती हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों