त्योहारों को देखते हुए कोरबा पुलिस का सतर्कता अभियान, शराब दुकानों और आहताओं की जांच

0
korba

कोरबा। आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कोरबा पुलिस ने विशेष निगरानी अभियान शुरू किया है।

पुलिस अधीक्षक के आदेशों का पालन करते हुए एएसपी नीतिश ठाकुर और अनुभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित शराब दुकानों एवं आहताओं की सतत जांच करने के निर्देश मिले हैं।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, भीड़भाड़ या अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी उद्देश्य से जिलेभर में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोका जा सके और लोग शांति व सुरक्षा के साथ पर्व मना सकें।

कोरबा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या चौकी को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों