बिलासपुर पुलिस और SBI का संयुक्त साइबर जागरूकता अभियान | Cyber Awareness Bilaspur

0

बिलासपुर, 26 अगस्त 2025।
बिलासपुर पुलिस और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में साइबर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजनेश सिंह (भा.पु.से.) ने बताया कि साइबर अपराधों से बचाव के लिए आम नागरिकों को जागरूक रहना आवश्यक है।

कार्यक्रम में पुलिस की ओर से लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस किए गए, जिससे आमजन में सुरक्षा और विश्वास का संदेश गया।

एसबीआई बिलासपुर के रीजनल मैनेजर श्री अविनाश सोनी सहित पुलिस अधिकारियों ने साइबर अपराधों की नई तकनीकों के बारे में जानकारी दी। इसमें डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटॉर्शन, व्हाट्सएप डीपी फ्रॉड तथा ऑनलाइन लोन ऐप धोखाधड़ी जैसे मामलों से बचाव के उपाय शामिल थे।

अधिकारियों ने कहा कि साइबर अपराधियों से बचने का सबसे कारगर तरीका सजगता और समय पर जानकारी देना है। लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज की स्थिति में तुरंत पुलिस और बैंक से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों