बालोद पुलिस को मिले 8 नए वाहन, गश्त और अपराध नियंत्रण में मिलेगी मजबूती
बालोद। जिले की पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए बालोद पुलिस को कुल 8 नए वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इसमें 07 बोलेरो गाड़ियाँ और 01 बड़ा ट्रक शामिल है। यह पहल प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस बल को आधुनिक साधनों से लैस करने के उद्देश्य से की गई है।
27 अगस्त 2025 को पुलिस लाइन शिवनी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल ने विभिन्न थानों और राजपत्रित अधिकारियों को इन वाहनों की चाबियाँ और आवंटन आदेश सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नए वाहनों से गश्त व्यवस्था और तेज़ होगी, अपराध नियंत्रण की क्षमता में इज़ाफा होगा तथा आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों में पुलिस की पहुँच और अधिक प्रभावी बनेगी।
एसपी श्री पटेल ने यह भी उल्लेख किया कि आधुनिक वाहनों और उपकरणों की उपलब्धता से पुलिस बल दूरस्थ व संवेदनशील इलाकों में भी चुनौतियों का सामना तेजी से कर सकेगा। यह कदम प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करेगा।
कार्यक्रम में एसडीओपी श्री देवांश राठौर, डीएसपी श्री बोनिफॉस एक्का, डीएसपी श्री राजेश बागड़े, थाना कोतवाली प्रभारी, थाना प्रभारी गुण्डरदेही, लाइन ऑफिसर और एमटीओ मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने वाहनों का निरीक्षण किया और तत्पश्चात इन्हें संबंधित इकाइयों की ओर रवाना किया गया।
