बिलासपुर: झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर वसूली, महिला आरोपी गिरफ्तार

0
5sept baloda

बिलासपुर समाचार – पुलिस ने भयादोहन कर झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने और अवैध वसूली करने के मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मामला थाना मस्तूरी क्षेत्र का है, जहां आरोपी महिला अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लोगों से पैसे की मांग करती थी। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह द्वारा लोगों को सेक्स रैकेट और दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराधों में फंसाने की धमकी दी जाती थी और इसके एवज में लाखों रुपये वसूले जाते थे।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुरिता बंजारे (23 वर्ष), निवासी ग्राम बकरकूदा, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा के दृष्टिकोण से बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों