बलौदाबाजार पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड जारी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
बलौदाबाजार। मोबाइल सिम कार्ड के फर्जी एक्टिवेशन के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी किसी अन्य व्यक्ति की पहचान पत्र का दुरुपयोग कर मोबाइल सिम नंबर जारी करता था और उसे दूसरों को उपलब्ध कराकर अवैध लाभ अर्जित करता था।
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी ने बिना वास्तविक धारक की जानकारी के उनके नाम पर मोबाइल सिम सक्रिय कराया था। बाद में वह सिम किसी अन्य व्यक्ति को सौंप देता था, जिससे गलत तरीके से लाभ कमाया जा सके।
इस पूरे मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पहचान अभय कुमार साहू (30 वर्ष), निवासी ग्राम सकरिया, थाना पोडीबचरा, जिला कोरिया के रूप में हुई है।
