कसडोल पुलिस ने सुलझाया हत्या का राज, चाचा की हत्या कर रेत में दबाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार। थाना कसडोल पुलिस ने एक अंधे हत्या कांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला ग्राम पिसीद का है, जहाँ मृतक की हत्या कर शव को जोंक नदी किनारे रेत में दबा दिया गया था।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले मृतक को शराब पिलाई और नशे की हालत में धारदार टंगिया और चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव के दोनों हाथ बांधकर नदी किनारे रेत में दफना दिया। कुछ दिनों बाद नदी में पानी बढ़ने से शव बाहर आ गया और पूरे मामले का राज़ खुल गया।
जांच में सामने आया कि मृतक का स्वभाव झगड़ालू था और वह परिवार के लोगों से आए दिन विवाद करता था। इसी रंजिश और आवेश में आकर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है –
- डिगेश साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम पिसीद, थाना कसडोल (मृतक का भतीजा)
- आकाश निर्मलकर, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम पिसीद, थाना कसडोल
पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
