कोंडागांव पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर को किया गिरफ्तार, ₹4.60 लाख का सोना-चांदी व वाहन बरामद
कोंडागांव पुलिस की बड़ी सफलता, अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार – लाखों का सोना-चांदी बरामद
कोंडागांव, दिनांक 08 सितंबर 2025।
कोंडागांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय चोर को गिरफ्तार किया है, जो पहले भी कई चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। आरोपी चोरी के दौरान वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल करता था।
गिरफ्तार आरोपी का नाम निर्दोष शेख पिता स्व. आमिर शेख, उम्र 33 वर्ष, निवासी बंगलगुड़ा थाना बोरीगुमा, जिला कोरापुट (ओडिशा) है।
पुलिस ने बरामद किया सामान
- सोने के एक जोड़ी कान की बाली (4.350 ग्राम) कीमत लगभग ₹43,500
- सोने की एक जोड़ी झुमका (7.960 ग्राम) कीमत लगभग ₹79,600
- चांदी के 384 आभूषण (1.188 किग्रा) कीमत लगभग ₹1,49,000
- टाटा कंपनी की कार, कीमत ₹1,00,000
- हीरो कंपनी की ग्लैमर मोटरसाइकिल, कीमत ₹80,000
- नाग कंपनी का कीपैड मोबाइल, कीमत ₹3,000
- एक वॉकी-टॉकी, कीमत ₹2,500
- ड्रिल मशीन व अन्य सामान, कीमत ₹3,000
कुल कीमत – ₹4,60,600

मामले का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 05 जून 2023 को आवेदिका श्रीमती संतोषी गोटी, निवासी लोहारपारा, कोंडागांव ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 01 अप्रैल 2023 को घर में ताला लगाकर अपने बच्चे के साथ छिंदवाड़ा गई थीं। 03 जून को पड़ोसी ने सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और दरवाजा खुला है।
05 जून को जब वे छिंदवाड़ा से कोंडागांव लौटीं तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है और आलमारी टूटी हुई थी। उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण व नकद ₹5,000 गायब थे। अज्ञात चोर ने घर का ताला तोड़कर चोरी की थी।
इस मामले में अपराध क्रमांक 188/20, धारा 457 एवं 380 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की गई। पुलिस की मेहनत से आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की गई और चोरी का लाखों का सामान बरामद किया गया।
