भानपुरी हत्याकांड: धमतरी पुलिस ने दो फरार आरोपी पकड़े, अब तक 08 आरोपी सलाखों के पीछे
धमतरी, 07 सितम्बर 2025। भानपुरी क्षेत्र में हुए हत्या और लूट के मामले में धमतरी पुलिस ने एक और सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने घटना में शामिल दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही इस प्रकरण में अब तक कुल आठ आरोपी जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लंबे समय से छिपकर फरारी काट रहे थे। टीम ने लगातार निगरानी और मुखबिर तंत्र की मदद से दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक एक्टिवा स्कूटी और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। इससे केस से जुड़ी कई महत्वपूर्ण कड़ियां पुलिस के हाथ लगी हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों की सतत मॉनिटरिंग और पुलिस जवानों की त्वरित कार्रवाई से यह बड़ी सफलता संभव हुई है। पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूती मिली है।
धमतरी पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज में शांति और सुरक्षा कायम रखी जा सके।
