बलोदाबाज़ार पुलिस ने चुने अगस्त 2025 के 5 “कॉप ऑफ द मंथ”, एसपी भावना गुप्ता ने किया सम्मानित
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में बलोदाबाज़ार पुलिस ने अगस्त 2025 माह के लिए अपने 05 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कॉप ऑफ द मंथ सम्मान से नवाज़ा। यह सम्मान उन अधिकारियों को दिया गया जिन्होंने जिले में अपराध नियंत्रण, विवेचना तथा आरोपियों की गिरफ्तारी में विशेष योगदान दिया।
1. एसडीओपी श्रीमती निधि नाग (बलोदाबाज़ार):
श्रीमती निधि नाग को थाना सिटी कोतवाली के अपराध क्रमांक 328/2024 (धारा 302 भा.दं.सं. एवं एससी/एसटी एक्ट) की संवेदनशील विवेचना में उत्कृष्ट कार्य करने पर कॉप ऑफ द मंथ चुना गया। उनकी पेशेवर कार्यशैली और त्वरित विवेचना से न्याय सुनिश्चित हुआ।

2. आरक्षक भूपेंद्र गुप्ता (थाना लवन):
थाना लवन के आरक्षक भूपेंद्र गुप्ता को माननीय न्यायालय द्वारा जारी 30 से अधिक स्थायी वारंटों की प्रभावी तामीली करने पर कॉप ऑफ द मंथ घोषित किया गया। उनकी लगातार कार्रवाई से फरार आरोपियों पर अंकुश लगाया जा सका।
3. प्रधान आरक्षक मनोज वर्मा, आरक्षक राजेश ध्रुव एवं आरक्षक राहुल ध्रुव (थाना पलारी):
थाना पलारी के इन पुलिसकर्मियों को रात के समय ग्राम अमेड़ा के पास संदिग्ध ट्रक चालक को पकड़ने और आरोपी की गिरफ्तारी करने पर सम्मानित किया गया। उनकी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने बड़ी घटना को टाल दिया।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने सभी चयनित पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान से पूरे बल का मनोबल बढ़ता है और पुलिसकर्मी और अधिक जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं।
