गुरूर पुलिस की कार्रवाई: शादी का झांसा देकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

0
16 sept 3

गुरूर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता (विवाहित महिला) ने थाना गुरूर में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2019 में नीलकंठ यादव उर्फ नीलू यादव ने शादी का प्रलोभन देकर उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह लगातार उसका शोषण करता रहा। इस दौरान जब महिला चार माह की गर्भवती हुई, तब आरोपी ने बच्चा अपना न मानते हुए शादी से साफ इनकार कर दिया।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना गुरूर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के निर्देशन और एसडीओपी गुरूर श्री बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील तिर्की के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी नीलकंठ यादव को उसके घर से 15 सितंबर 2025 को गिरफ्तार किया। बाद में विधिक प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल बालोद भेज दिया गया।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील तिर्की सहित सउनि कुलेश्वर यादव, म.प्र.आर. लैनी ठाकुर, म.आर. महेश्वरी उईके, आरक्षक कोमल साहू, पिताम्बर निषाद और दिनेश नेताम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों