बलौदाबाजार नगर में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक पुरानी विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चार युवकों ने युवक पर लाठी व रॉड से हमला कर गंभीर चोट पहुँचा दी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों में –
- पूनम कौशल उर्फ लल्लू (21 वर्ष), निवासी पुराना बस्ती बलौदाबाजार
- विकास जोशी (23 वर्ष), निवासी पुराना बस्ती बलौदाबाजार
- जगमोहन चेलक (24 वर्ष), निवासी ग्राम खैरी, थाना सिटी कोतवाली
- खेेमराज उर्फ राहुल यादव (23 वर्ष), निवासी ग्राम डोंगरा, थाना लवन
पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
