ऑपरेशन साइबर शील्ड में रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार

0
17 sept 4

रायपुर पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी में इस्तेमाल हो रहे फर्जी सिम कार्ड बेचने के आरोप में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपी महाराष्ट्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से 100 से अधिक प्री-एक्टिवेटेड सिम कार्ड जब्त किए गए हैं। इन सिम कार्डों का इस्तेमाल विभिन्न ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों में किया जा रहा था।

मामले की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सिम कार्ड बनवाकर उन्हें जरूरतमंद साइबर अपराधियों को सप्लाई कर रहे थे। इस रैकेट के तार कई राज्यों से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि अब तक कितने लोगों से ठगी की जा चुकी है और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

अधिकारियों का कहना है कि साइबर अपराध रोकने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे संदिग्ध कॉल, मैसेज या फर्जी सिम कार्ड से सावधान रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों