नारायणपुर में नक्सलियों का आत्मसमर्पण, माड़ बचाओ अभियान में 12 इनामी नक्सली हुए सरेंडर

0
17 sept 5

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान और पुलिस की सख्त कार्यवाही का असर लगातार सामने आ रहा है। नारायणपुर जिले में एक बड़ी सफलता मिली, जहां 12 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों पर मिलाकर करीब 18 लाख रुपये का इनाम घोषित था। लंबे समय से ये नक्सली पुलिस और सुरक्षा बलों की निगरानी में थे और शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को शासन की योजना के तहत पुनर्वास और सहायता प्रदान की जाएगी। इससे उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस जुड़ने और सामान्य जीवन जीने का अवसर मिलेगा।

नारायणपुर क्षेत्र में लगातार बढ़ती पुलिस गतिविधियों और ग्रामीणों के सहयोग से नक्सलियों का मनोबल टूट रहा है। अधिकारी मानते हैं कि आने वाले समय में और भी नक्सली आत्मसमर्पण करेंगे।

माड़ बचाओ अभियान के अंतर्गत हुई इस कार्रवाई को सुरक्षा बलों की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। यह छत्तीसगढ़ सरकार के नक्सल उन्मूलन प्रयासों को और मजबूती प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों